इस program में हम पता करते हैं कि user द्वारा दिया गया input एक सम संख्या है या विषम संख्या।
हम जानते हैं कि जो संख्याएं 2 से पूरी तरह से विभाजित होती हैं उन्हें सम संख्या कहा जाता है अर्थात इनका शेषफल 0 होता है और जो पूरी तरह से विभाजित नहीं होती हैं उन्हें विषम संख्या कहा जाता है।
तो यहाँ पर इस प्रकार का लॉजिक बनाया जायेगा
सम संख्या के लिए
number%2 == 0
विषम संख्या के लिए
number%2 != 0
अब हम यहां program में इन दोनों condition में से किसी एक का इस्तेमाल करेंगे-
C++ find out even or odd numbers
#include<iostream.h>
#include<conio.h>
void main()
{
clrscr();
int num; //variable declaration
cout<<"Enter a number:"; cin>>num;
cout<<endl;
if(num%2==0) // expression
cout<<num<<" is even number"; // body of if
else
cout<<num<<" is odd number";// body of else
getch();
}
OUTPUT
यहाँ पर program को दो बार अलग अलग संख्याओं के साथ execute किया गया है –
1st execution
पहले execution में संख्या 4 input किया गया है तो,
number = 4 4%2==0
अर्थात शेषफल 0 है इसलिए body of if execute होता है
Enter a number: 4
4 is even number
2nd execution
दूसरे execution में संख्या 3 input किया गया है तो,
number = 3 3%2==1.5
अर्थात शेषफल 0 नहीं है इसलिए body of else execute होता है
इस प्रकार हमें program का successful execution प्राप्त होता है।
Enter a number: 3
3 is odd number
आप चाहे तो program में आप निम्नलिखित statements को भी लिख सकते थे-
if(num%2!=0)
cout<<"Given number is odd";
else if(num%2==0)
cout<<"Given number is even";